धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में चल रहे तीन दिवसीय रोजगार मेले का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान देश की 23 कंपिनयां मेले में पहुंची, जिसमें फरीदाबाद स्थित दिल्ली-एनसीआर के कई कॉलेजों ने हिस्सा लिया।
रोजगार मेले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 1300 और दूसरे कॉलेजों के 300 छात्रों ने हिस्सा लिया। मेले में ब्रिटिश टेलिकॉम, मेनटैक टेक्रोलॉजी, इंफोटैक, नेट कनैक्ट, नव दुर्गा डेंटल इक्विपमेंट सहित 23 कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंची थीं। छात्रों का कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार और टेस्ट लिया जिसके बाद 124 छात्रों का चयन हुआ।
यूनिवर्सिट के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मेले के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर मंच देना है, जिससे वे पढ़ाई पूरी करके तुरंत अच्छी नौकरी पा सकें और सुनहरा भविष्य बना सकें।
बुधवार को हुए समापन कार्यक््रम में मुख्य अतिथि के रूप में टी-मैन सिस्टम के डायरेक्टर पकंज जैन मौजूद रहे, उन्होंने चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की।
चांसलर जवाद सिद्दीकी का कहना है कि इस बार रोजगार मेले को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला है, इसी कारण निर्णय लिया गया है कि दो माह बाद फिर इसका आयोजन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में डॉ. शाहजहां और मो. रजी आदि मौजूद रहे।