फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी के नाम पर 22 लाख की ठगी

Wed, 10 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस के सामने आए मामले के बाद गुड़गांव पुलिस ने आरोपी को यूपी के बागपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से धोखाधड़ी रकम के अलावा दूसरी वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


राजेंद्रा पार्क निवासी महिला डॉक्टर सोनिया ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि राजेंद्रा पार्क एरिया में कई सालों से बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले बिजेंद्र चौहान ने उसके भतीजे व रिश्तेदार को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 22 लाख रुपये लिए। यह रकम पंजाब के कपूरथला में रेल कोच की कंपनी में डी ग्रेड की नौकरी के नाम पर ली गई। इसके बाद आरोपी ने ज्वाइनिंग लेटर भी भेजवा दिया। लेकिन जब कंपनी में दो लोग गए तो ज्वाइनिंग लेटर फर्जी पाया गया। यह भी जानकारी मिली कि वहां किसी प्रकार की डी ग्रेड नौकरी के लिए आवेदन ही नहीं मांगे गए थे। पूरा भेद खुलने के बाद जब युवक से संपर्क किया गया तो वह फरार मिला।

पूरे मामले की शिकायत महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी। जिस पर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। सोमवार देर रात आरोपी को बागपत से गिरफ्तार कर लिया गया। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से अन्य ठगी के मामलों की भी पूछताछ की जा रही है। ठगी गई 22 लाख की रकम की भी जल्द ही रिकवरी कर ली जाएगी। एक अन्य मामले में डीएलएफ फेज तीन स्थित बैंक एटीएम से महिला का एटीएम बदलकर किसी ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। दिल्ली मल्का निवासी महिला उमा बहरी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें