फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए 21 लाख लोग करा चुके रजिस्ट्रेशन

Mon, 16 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आधार कार्ड बनवाने के लिए अब तक 21 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि जिले की आबादी 16 लाख है। 60 फीसदी से अधिक लोग आधार कार्ड से वंचित हैं, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


एक साल के दौरान आधार कार्ड बनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों से दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर समेत कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन किए गए।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में आधार कार्ड के लिए 21 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि जिले की आबादी 16 लाख है। 60 फीसदी से अधिक लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है।

उनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन बाहरी जिलों के रहने वाले लोगों ने कराया है। ऐसे लोग नौकरी, कारोबार या पढ़ाई के लिए यहां आए हैं। उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने से इसकी संख्या जनसंख्या से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिला संख्या अधिकारी दुर्गेश नंदनी ने बताया कि जिले में 21 लाख लोगों ने आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें बाहर से लोग अधिक है। स्थानीय निवासियों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें