फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में 21 किमी का विस्तार, नए साल से नई उम्मीदें

Fri, 27 Dec 2019 08:17 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साल 2019 अलविदा कहने को तैयार है। दिल्ली वासियों की लाइफलाईन मेट्रो के न केवल नेटवर्क में करीब 21 किलोमीटर का विस्तार किया बल्कि यात्री सुविधाओं में सुधार की कोशिशें भी लगातार चल रही हैं। साल 2020 में मेट्रो फेज-4 के तहत तीनों कॉरिडोर पर काम शुरू हो जाएगा जबकि तीन अन्य को केंद्र की मंजूरी मिलने का इंतजार है। 

विज्ञापन


मेट्रो ने इस साल भी तरक्की का सिलसिला बरकरार रखा तो आखिरी महीनों में जगह-जगह होने वाले विरोध प्रदर्शनों के मेट्रो को नुकसान का सामना करना पड़ा। मेट्रो की सेवाएं प्रभावित हुईं तो कई बार मेट्रो स्टेशनों को बंद भी किया गया।

साल 2019 में मार्च को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से दिलशाद गार्डन मेट्रो कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू की गई। 9.63 किलोमीटर के दायरे में आठ स्टेशन हैं। ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो कॉरिडोर के उदघाटन के साथ साथ चार अक्तूबर को मेट्रो की ग्रे लाइन पर द्वारका-नजफगढ़ सेक्शन पर मेट्रो का परिचालन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


इसी साल रैपिड मेट्रो की भी डीएमआरसी ने जिम्मेवारी ले ली। एयर एशिया, स्पाइसजेट और गो एयर के विमानों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए चेक इन की सुविधा भी मुहैया की गई है ताकि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके।  

Trending Videos
विज्ञापन

बसों में मुफ्त सेवा से राजस्व को नुकसान

  • बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का मौका मिलने से राजस्व का नुकसान। करीब सात लाख महिलाएं डीटीसी बसों में कर रही हैं मुफ्त सफर 
  • विरोध प्रदर्शनों की वजह से बंद रहे मेट्रो स्टेशन, टिकटों की नहीं हुई उस दौरान बिक्री 
  • मेट्रो के सामने छलांग लगाने वालों को रोकने में नहीं मिली सफलता 
  • त्रिलोकपुरी ब्लॉक-26 से ब्लॉक-13 तक अब नहीं किया गया नेटवर्क का विस्तार
  • मेट्रो स्टेशनों केअंदर टॉयलेट की व्यवस्था न होने की वजह बच्चे और बुजुर्ग को यात्रा के लिए दूसरे साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    2020 से उम्मीदें

  • फेज-4 में तीन कॉरिडोर पर नए साल में शुरू होगा काम
  • जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम के बीच 28. 9 किलोमीटर के दायरे में 21 कि.मी एलिवेटेड जबकि 7. 74 कि.मी. भूमिगत होगा। इस दायरे में 10 नए स्टेशन   होंगे।
  • मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच 12. 558 के कॉरिडोर में आठ मेट्रो स्टेशन होंगे।
  • तुगलकाबाद-डोमेस्टिक एयरपोर्ट(एयरोसिटी) के 20 किलोमीटर के कॉरिडोर में 15 स्टेशन होंगे।
  • वाई फाई की मेट्रो के अंदर भी होगी सुविधा, ताकि सफर के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल आसानी से किया जा सके।
  • इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर-छत्तरपुर, रिठाला-बवाना-नरेला सहित तीन कॉरिडोर पर काम होगा शुरू। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें