फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रेड टू टेरिटरी के जरिए रंगमंच पर जीवंत हुए ब्रिटिश शासन के 200 साल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक का सफर
विज्ञापन

कमानी ऑडिटोरियम में 12 हजार से अधिक छात्रों तक पहुंच चुका है यह नाटक
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में हिस्ट्री डायरीज ग्रुप ने विद्यार्थियों के लिए तैयार अपने चर्चित शैक्षणिक नाटक ट्रेड टू टेरिटरी का मंचन किया। विशेष रूप से कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुत यह नाटक ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारिक आगमन से लेकर भारत में ब्रिटिश शासन के विस्तार तक के लगभग 200 वर्षों के इतिहास को जीवंत करता है।
नाटक में व्यापारियों, भारतीय राजाओं, ग्रामीणों व स्वतंत्रता सेनानियों के दृष्टिकोण से इतिहास को प्रस्तुत किया गया। भव्य मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, संगीत व अभिनय के माध्यम से पाठ्यपुस्तकों के तथ्य मंच पर साकार होते दिखे।
विज्ञापन

प्रस्तुति का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक घटनाओं का पुनर्पाठ नहीं, बल्कि यह समझाना भी था कि कैसे व्यापार के उद्देश्य से भारत आई कंपनी धीरे-धीरे राजनीतिक शक्ति बन गई। दो घंटे के नाटक में औपनिवेशिक नीतियों, भारतीय समाज पर उनके प्रभाव व स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि को रोचक शैली में पेश किया गया।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, ट्रेड टू टेरिटरी 20 से अधिक मंचनों के माध्यम से 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच चुका है। इसका उद्देश्य थिएटर आधारित शिक्षा के जरिए इतिहास को रोचक, अनुभवात्मक व यादगार बनाना है। नाटक के अंत में दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें