दो नेवटर्क पर चल रही है ड्राइवरलेस मेट्रो
दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क भारत में सबसे बड़े और विश्व के कुछ उन्नत तकनीकों के साथ दो कोरिडोर पर ड्राइवरलेस मेट्रो का परिचालन कर दुनिया की सबसे बड़े मेट्रो में शामिल है। फेज-4 परियोजना में नेटवर्क विस्तार का सिलसिला जारी है। इसके पूरा होने के बाद 65 किलोमीटर का नया नेटवर्क जुड़ जाएगा।
फिलहाल तीन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें 2 मौजूदा लाइन पिंक (मजलिस पार्क से मौजपुर) लाइन और मैजेंटा (आर.के.आश्रम मार्ग से जनकपुरी वेस्ट) लाइन का विस्तार है जबकि नई सिल्वर लाइन पर तुगलकाबाद-दिल्ली एयरोसिटी से बीच मेट्रो चलेगी।
वेलकम स्टेशन पर सफर में दिखी मेट्रो के 20 वर्षों की झलकियां
मेट्रो का दिल्ली-एनसीआर में परिचालन के 20 वर्ष पूरा होने पर दिल्ली मेट्रो ने इस मौके पर अविस्मरणीय पल का उत्सव मनाया। इस मौके पर भारत-जापान के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसकी झलकियां पेश करती एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।इस विशेष प्रदर्शनी का उदघाटन वेलकम मेट्रो स्टेशन पर भारत में जापान के विशिष्ट राजपूत सुजुकी हिरोशी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार की मौजूदगी में किया गया।
इस मौके पर जाइका (जेआईसीए) कार्यालय के मुख्य प्रतिनिधि सेंटो मित्सुनोरी भी उपस्थित रहे। दिल्ली मेट्रो परियोजना के अभी तक के सभी चरणों में मेट्रो निर्माण के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता में जाइका की अहम भूमिका रही है।
प्रदर्शनी में पिछले 20 वर्षों में दिल्ली मेट्रो के एतिहासिक क्षणों की झलक पेश की गईं। प्रदर्शनी में प्रमुख कॉरिडोर का उद्घाटन, नई तकनीकों की शुरुआत, अनूठी सुविधाएं, रोचक जानकारियां और विशिष्ट हस्तियों के दौरे को कवर करती है। प्रदर्शनी दिल्ली मेट्रो और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) एवं दूसरी जापानी संगठनों की साझेदारी को भी प्रदर्शित करती है।