फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर सुनील शेट्टी पर 20 हजार का जुर्माना

Tue, 18 Feb 2014 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक अदालत ने मानहानि मामले में पेश न होने पर अभिनेता सुनील शेट्टी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


शेट्टी ने पेशी से छूट मांगी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद भी वे पेश नहीं हुए।

यह भी पढ़ें:गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर किया

कड़कड़डूमा स्थित सीएमएम (शाहदरा) ने शेट्टी के अलावा उनके सहयोगी विनीत ढांडा पर भी दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

अदालत ने जुर्माने की राशि अगली तारीख 31 मार्च को जमा कराने का निर्देश दिया है। पेश मामले के मुताबिक, स्टंट मैन पूरन चौहान ने शेट्टी व ढांडा पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन


पीड़ित के अधिवक्ता रविंद्र के मुताबिक, दोनों ने पूरन पर उनसे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मारपीट का आरोप लगाया था और इस बाबत थाना तिलक मार्ग में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें