इंद्रापुरी एक्सटेंशन कालोनी में देर रात बारात में खाना खाकर 20 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। गंभीर हालत में आठ लोगों को एक निजी अस्पताल से जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से लोग बीमारी हुए। इंद्रापुरी एक्सटेशन कालोनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बुधवार रात शादी थी। बस स्टैंड लोनी से बारात आई थी।
समारोह के दौरान बारातियों और रिश्तेदारों ने खाना खाया। आरोप है कि खाना खाकर देर रात करीब दो बजे कुछ लोग बीमार हो गए।
आनन-फानन में संजीव निवासी लोक विहार करावल नगर दिल्ली, राज कुमार, नरेंद्र, गौरव निवासी इंद्रापुरी, प्रेम शर्मा निवासी भारत सिटी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों की मानें तो करीब 20 लोग बीमार पड़े हैं। कुछ का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।