फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और देखते ही देखते झुलस गया 2 माह का बबलू

Mon, 24 Feb 2014 03:51 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के पालम विहार के एक नामचीन अस्पताल में दाखिल दो माह के बच्चे के उपचार में लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने रविवार को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा कर पुलिस को मामले की जांच की शिकायत की है। सूरतनगर फेस वन में रहने वाले प्रियरंजन रियल इस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। उनका दो माह का बेटा बबलू है।

उसे खांसी और बुखार था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे दाखिल कर लिया। प्रियरंजन का आरोप है कि नामी-गिरामी अस्पताल के नाम पर उसने अपने बेटे को वहां पर दाखिल करा दिया।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्चे को स्टीम दी जा रही थी। इस दौरान हुई लापरवाही से उसके बेटे का मुंह झुलस गया। बाद में अस्पताल प्रबंधन को शिकायत की गई तो उन्होंने उसे ठीक होने का इंतजार करने की बात कही है।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से अस्पताल के सामने हंगामा किया गया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। एसीपी पालम विहार बलवान सिंह का कहना है पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। वह छानबीन कर रही है। दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें