फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर फॉक्स माउंटिंग: खतरों से खेलकर रेसिंग का धमाल

Mon, 24 Feb 2014 02:14 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव शहर रविवार को पहली बार फायर फॉक्स माउंटिंग बाइकिंग का गवाह बना। इसमें अमेरिका-ब्रिटेन सहित दिल्ली-एनसीआर के डेढ़ सौ बाइकिंग के शौकीनों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


घाटा गांव के पास इस ऑफ रोड शो देखने के लिए लोग पहुंचे। लगभग पांच घंटे तक चली इस रेस को दो कैटेगरी में बांटा गया था।

पहली कैटेगरी को ‘एक्सपर्ट’ और दूसरी को ‘एंथूजिएस्टिक’ नाम दिया गया। दोनों कैटेगरी के लिए बाइकिंग के लिए अलग-अलग किलोमीटर निर्धारित किया गया था। एक्सपर्ट कैटेगरी के लिए रेस 35.5 किलोमीटर का था।

वहीं दूसरी कैटेगरी की रेस 29 किलोमीटर की हुई। यह रेस घाटा के 7.5 किलोमीटर के रूट पर हुआ। इस रूट पर सभी प्रतिभागियों को तीन-तीन राउंड लगाने थे। सभी के बीच कांटे की टक्कर हुई। महिलाओं के एक्सपर्ट कैटेगरी में मोनिका विजेता बनीं।
विज्ञापन


उन्होंने पिछले वर्ष की विजेता अनीता ग्रोसर को पराजित किया। मोनिका को 30 और अनीता को 20 हजार रुपये पुरस्कार दिए गए। मोनिका ने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत शानदार है।

फायर फॉक्स की ओर से आयोजित इस ऑफ रोड बाइकिंग में अमेरिका और बांग्लादेश की बनी साइकिलों का इस्तेमाल किया गया। इसमें मोंटेन बाइक्स, फायर फॉक्स बाइक्स, ट्रैक बाइक्स और मोंटेन की साइकिलें शामिल हुईं। इसकी कीमत 15 हजार से पांच लाख रुपये तक है।

इन साइकिलों को बांग्लादेश और अमेरिका से आयात किया जाता है। बाइकिंग इवेंट के आयोजक फायर फॉक्स के डिप्टी जनरल मैनेजर अजीत गांधी ने बताया कि ये साइकिलें सेमीनॉक के रूप में भारत लाई जाती हैं। बाकी के पार्ट्स आने पर असेंबल किए जाते हैं।
विज्ञापन


माउंटिंग बाइकिंग इवेंट का रिजल्ट
एक्सपर्ट कैटेगरी पुरूष
विजेता-----------------रनरअप----------------------थर्ड
बैरेट पॉल--------------किरण कुमार राजू-------------डगलस स्मिथ
एक्सपर्ट कैटेगरी महिला
मोनिका----------------------अनीता ग्रोसर----------------------

एंथूजिएस्टिक कैटेगरी पुरूष
जितेन्द्र कुमार---------------यामीन मीर----------सुनील हुड्डा
एंथूजिएस्टिक कैटेगरी महिला...
रीना कत्याल----------------------बैकी----------------------
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें