फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने दो लाख का इनामी बदमाश पवन उर्फ तोतला को किया गिरफ्तार, 6 राज्यों की पुलिस थी पीछे

Wed, 27 Nov 2019 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के चार राज्यों में 7 वर्षों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व वसूली के 32 संगीन अपराधों को अंजाम देने वाला शार्प शूटर पवन उर्फ तोतला को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था। एसटीएफ की पूछताछ में तोतला ने 25 नवंबर को सोनीपत के नाहरा गांव में अनिल की 16 गोलियां मारकर हत्या की बात कबूली है। 

तोतला के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग, राजू बसोदी गैंग, नरेश सेठी गैंग, और संपत नारा गैंग से संबंधों की बात सामने आने के बाद एसटीएफ सक्रिय हो गई है। तोतला को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई और खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा एसटीएफ के डीआईजी बी सतीश बालन ने बताया कि 2012 में पवन उर्फ तोतला अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ था। हत्या के मामले में 2017 में जेल से बाहर आने के बाद वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। 25 नवंबर को सोनीपत के गांव नाहरा निवासी अनिल की गोली मारकर हत्या की थी, इसके बाद से एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई थी। 

मंगलवार रात एसटीएफ रोहतक यूनिट के निरीक्षक संदीप धनखड़ की टीम ने सूचना के आधार पर रोहतक के सांपला गांव से तोतला को गिरफ्तार कर लिया।  डीआईजी के मुताबिक, करीब सात माह पहले 9 मार्च को अनिल के पिता की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। अनिल के पिता जगबीर की हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर राजू बसोदी व अक्षय पलड़ा पर पर लगा था। 

एसटीएफ ने आरोपी से पूछताछ में तोतला ने इस हत्याकांड में खुद के शामिल होने की स्वीकार की है। 7 वर्षों में उसने राजू बसौदी समेत अन्य गैंगस्टरों के इशारे पर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में 11 हत्या, दो हत्या के प्रयास व लूट की 20 वारदात को अंजाम दिया। 

एसटीएफ पूछताछ में खुलासा हुआ कि तोतला ने दो साल के भीतर 11 लोगों की हत्या कर दी। खौफ पैदा करने के बाद तोतला ने सभी हत्याओं में लोगों को 10 से अधिक गोलियां मारी। तोतला की गिरफ्तारी एसटीएफ के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 

डीआईजी बालन के मुताबिक, उत्तर भारत के चार राज्यों के कुख्यात गैंगस्टर एक दूसरे के लिए काम कर रहे हैं। इन सभी के लिए शार्प शूटर तोतला काम करता था। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें कई और मामलों के खुलासे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें