फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ‘इंसाफ पसंद लोगों की अपील भी अनसुनी की’, 1984 दंगों की बरसी पर राहुल गांधी पर गुरुद्वारा कमेटी का हमला

Mon, 02 Nov 2026 10:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कालका और काहलों ने कहा कि नवंबर का महीना आते ही सिख कौम को 1984 के उस भयावह दंगों की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं। यह केवल दिल्ली के सिख परिवारों का दर्द नहीं है, बल्कि देशभर के इंसाफ पसंद लोगों के लिए भी यह गहरा घाव है। 
विज्ञापन
अरदास करते दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर 1984 के सिख दंगों की 42वीं बरसी पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में दो दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। शाम को पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ सच की दीवार पर अरदास की गई और मोमबत्तियां जलाकर दंगों में मारे गए लोगों को याद किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक नवंबर को रामलीला मैदान में राजनीतिक रैली आयोजित कर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का है। उन्होंने कहा कि इंसाफ पसंद लोगों और व्यापारियों ने इस दिन रैली नहीं करने की अपील की थी, लेकिन राहुल गांधी अपनी जिद पर अड़े रहे।

कालका और काहलों ने कहा कि नवंबर का महीना आते ही सिख कौम को 1984 के उस भयावह दंगों की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं। यह केवल दिल्ली के सिख परिवारों का दर्द नहीं है, बल्कि देशभर के इंसाफ पसंद लोगों के लिए भी यह गहरा घाव है। उन्होंने राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। इस दौरान आत्मा सिंह लुबाणा सहित कमेटी के सदस्य, दंगा पीड़ित परिवारों के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें