मौसम विभाग का पूर्वानुमान यदि सही साबित हुआ तो 19 और 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों का मौसम बदल सकता है।
मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी/बारिश हो सकती है।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान फरवरी के औसत तापमान के करीब थे।