फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लिए कन्हैया कुमार की आवाज के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की आवाज के सैंपल मंगलवार को लिए गए। लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की सीएफएसएल में कन्हैया कुमार की आवाज के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अब कन्हैया कुमार की आवाज के सैंपल को जेएनयू में नारेबाजी लगाने वाली वीडियो की आवाज के नमूनों से मिलान करवाएगी। पुलिस तफ्तीश में ये भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में तीन मुख्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं।

पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई कि कई आरोपी आतंकी संगठनों से सहानुभूति रखते हैं। खासकर कश्मीर से जुड़े छात्रों की ज्यादा सहानुभूति है।

कन्हैया कुमार ने आवाज के सैंपल देने में हामी भर दी थी

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कन्हैया कुमार की स्वीकृति के बाद ही उसकी आवाज के नमूने लिए गए हैं। पाटियाला कोर्ट में वकीलों के हंगामे के बाद सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट हौजखास स्थित दक्षिण जिला डीसीपी के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर कोर्ट लगी थी।

कन्हैया कुमार को जज के सामने पेश किया गया था। यहां पर जज ने कन्हैया कुमार से आवाज के सैंपल लेने के बारे में पूछा। इस पर कन्हैया कुमार ने आवाज के सैंपल देने में हामी भर दी थी।

उसने कहा कि उसे आवाज के नमूने देने में कोई परेशानी नहीं है। यहां पर कन्हैया कुमार को पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए थे। मंगलवार सुबह कन्हैया कुमार को लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की सीएफएसएल में ले जाया गया। यहां पर उसकी आवाज के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

मुख्य आरोपियों के रूप में तीन के नाम सामने

जेएनयू मामले में मुख्य आरोपियों के रूप में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें एक छात्रा अस्वाथी समेत दो अन्य आरोपी उमर खालिद और अनिर भान हैं।

इन तीनों ही लोगों ने जेएनयू में उस कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें देश विरोधी नारे लगाए गए थे। पुलिस के पास सामने आई वीडियो में ये तीनों खूब जोर-शोर से देश विरोधी नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई हैकि उमर खालिद जैश ए मोहम्मद नामक आतंकी संगठन की विचारधारा से सहानुभूति रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें