फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 Research Conference: एसआरसीसी में विद्यार्थियों की बुद्धि और ज्ञान की हुई परख, 1500 छात्रों ने लिया हिस्सा

Tue, 14 Feb 2023 05:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अनुसंधान को मूल में रखते हुए छात्रों की बुद्धमिता को जांचा गया। कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। इस दौरान आर-केड व हाईपोथीसिस पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 180 अनुसंधान सम्मेलन के पहले संस्करण में छात्रों की बुद्धि और ज्ञान की परख हुई। कॉलेज की ओर से सोमवार को 180 रिसर्च कन्वेंशन का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


अनुसंधान को मूल में रखते हुए छात्रों की बुद्धमिता को जांचा गया। कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। इस दौरान आर-केड व हाईपोथीसिस पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सम्मेलन का उद्देश्य अनुसंधान के विषय के आसपास के सभी मिथकों को दूर कर इसे नए दृष्टिकोण से देखना था। सम्मेलन में 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सोमवार को आयोजित फाइनल राउंड के लिए आठ टीमों का चयन किया गया। 

आर-केड एक वास्तविक टाइम बीडिंग प्रतियोगिता थी, जिसकी थीम नीति आधारित थी, जबकि परिकल्पना एक शोध प्रतियोगिता थी। इसके लिए छात्रों को इनहेरिटेंस टैक्स थीम दी गई। इसमें टीमों ने अपनी बुद्धि और ज्ञान से अपने-अपने क्षेत्रों में महारथी जजों के सामने अपने शोध विषय को लेकर प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


जिन जजों ने छात्रों के शोध और बुद्धिमता को परखा, उनमें डीयू के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के कॉमर्स के वरिष्ठ प्रोफेसर विजय कुमार शरोतिया, रिसर्चर युक्ति बजाज, आईआईटी दिल्ली की इकोनॉमिक्स की रिसर्च स्कॉलर शोभना झा और शौर्य मुखर्जी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें