फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला-ऊबर की 18 टैक्सियां हुई जब्त, वसूल रही थीं ज्यादा पैसे

Tue, 19 Apr 2016 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन
दिल्ली में इस वक्त ऑड-ईवन का दूसरा चरण चल रहा है, इसी के चलते दिल्ली सरकार ने ज्यादा किराया वसूलने वाले ओला और ऊबर के 18 कैब जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल देर रात दिल्ली के ट्रांसपोर्ट विभाग की एंफोर्समेंट टीम ने एयरपोर्ट पर प्राइवेट कंपनियों के अंतर्गत चलने वाली 18 टैक्सियों पर कार्रवाई की।

ट्रांसपोर्ट के डीसी के मुताबिक दिल्ली सरकार की हेल्पलाइन नंबर 42400400 पर शिकायतें मिलीं तो विभाग ने तुरंत एक्शन लेने का फैसला किया। फिर क्या था एक टीम तुरंत एयरपोर्ट पर पहुंची और ग्राहकों की शिकायत पर ज्यादा पैसे वसूलते हुए टैक्सियां जब्त की गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ इस तरह जब्त की गईं टैक्सियां

- फोटो : विवेक निगम
ट्रांसपोर्ट विभाग का कहना है कि जब शिकायती कॉलें आनी शुरू हुईं तो यात्रियों को पहले एयरपोर्ट तक पहुंचने की सलाह दी गई ताक‌ि उन्हें फ्लाइट लेने में देरी न हो। एयरपोर्ट पर टैक्सी के पहुंचते ही उसका मीटर चेक किया गया।

मीटर चेक करने का कारण था कि पता लगाया जा सके कि ओवरचार्जिंग की गई है या नहीं। जांच टीम ने टैक्सी चालकों को पकड़ा और नियम के अनुसार चालान किया। ट्रांसपोर्ट विभाग का कहना है कि अब आने वाले समय में हमेशा प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि टैक्सियों पर इतनी सख्त कार्रवाई दिल्ली सरकार के सोमवार के आदेश के बाद की गई जिसमें कहा गया है कि अगर कोई टैक्सी ज्यादा पैसे वसूलते पकड़ी जाए तो उसका चालान किया जाए या उसे जब्त कर लिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें