फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में ऑडी ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दंपती और बच्ची घायल, चालक गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 06:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक ऑडी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और बच्ची घायल हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बृहस्पतिवार रात को ऑडी और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपती व बच्ची घायल हो गई। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने ऑडी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस स्टेशन हजरत निजामुद्दीन पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना देने वाले ने बताया कि एक ऑडी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि मोटरसाइकिल पर सवार हाजी कॉलोनी, जामिया नगर, ओखला निवासी परवेज (29), पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी घायल हो गई। तीनों घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। परवेज व उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद ही छुट्टी दे दी गई थी, जबकि बेटी को देर शाम छुट्टी दे दी गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ओल्ड राजिंदर नगर निवासी ऑडी चालक रशीत कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें