फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: गेट खटखटाकर पीने के लिए मांगा पानी, फिर घर में घुस गया नकाबपोश बदमाश; दंपती को बंधकर बनाकर लूटा

Thu, 19 Jun 2025 06:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद जिले में दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी के बल पर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-15ए स्थित मकान नंबर 819 में गुरुवार दोपहर दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी के बल पर रघुनाथ गांधी (80) और उनकी पत्नी विजय (75) को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने पहले गेट खटखटाकर पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही रघुनाथ गांधी पानी लाने अंदर गए, बदमाश उनके पीछे घुस आए और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती से 40 हजार रुपये नकद और उनकी सेंट्रो कार लूट ली। वारदात के समय दंपती घर में अकेले थे। उनका एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि दूसरा बेटा फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें