फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड़ से बदलेगी गुरुग्राम-नूंह की तस्वीर, तेजी से दौड़ेगा विकास का पहिया

Sun, 05 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
narveer singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को गुरुग्राम व नूंह में लगभग 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यह सभी कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के सुधारीकरण, जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण पर खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने अपने दौरे की शुरूआत गुरुग्राम के गांव बाघनकी से किया। वहां उन्होंने सड़क सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन



मंत्री ने मेवात के नूंह स्थित गांव हसनपुर दिधारा में सड़क सुधारीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया और साथ ही मेवात मॉडल स्कूल तावडू में पर्यावरण व जल संरक्षण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भी शिरकत किया। मंत्री ने सोहना खंड के गांव जोहलाका और खत्रिका में नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया। इसके बाद नया गांव में गुरुग्राम-अलवर रोड से गांव तक आने वाली सड़क की आधारशिला रखी।


मंत्री ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उनके विभाग ने वित्त वर्ष 2016-17 के वर्क प्लान में शामिल सभी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम पूरा कर लिया है। जिनमें से कुछ का तो इसी वर्ष उद्धघाटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने इस वर्ष प्रदेश की 10 हजार किलोमीटर सड़कों का जीर्णोद्धार किया है। जो कि प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर काम कर रही है।


नरबीर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच और मंशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज ढ़ेड वर्ष के कार्यकाल में केएमपी एक्सप्रेस-वे के पहले चरण मानेसर-पलवल का निर्माण करवाकर जनता को सौंप दिया गया।


इसी तरह मानेसर से कुंडली की ओर जाने वाली वाली सड़क को दिसंबर 2017 तक बनाकर प्रदेश वासियों को भेंट कर दिया जाएगा। मंत्री ने दावा किया प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता स्वयं महसूस कर रही है कि उनके सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें