नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली क्षेत्र से कुल 16 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इनका संचालन बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के लिए किया गया।
उत्तर रेलवे के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन और वंदे भारत सहित कई स्टेशनों से रवाना की गईं। यह ट्रेनें पटना, गया, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, सिटामढ़ी, हसनपुर रोड, धनबाद, दरभंगा और मानसी जैसे स्टेशनों पर ठहरेंगी।
इन ट्रेनों में प्रमुख रूप से नई दिल्ली-पटना वंदे भारत, नई दिल्ली-लखनऊ, आनंद विहार-भागलपुर, हजरत निजामुद्दीन-पाटलिपुत्र, आनंद विहार-पटना शामिल हैं। सभी में एसी चेयर कार, 2 टियर, 3 टियर, स्लीपर और जनरल श्रेणी की व्यवस्था की गई है। रेलवे ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ब्यूरो