दिल्ली पुलिस ने सात लोगों को बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे पास से 600 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए हैं। दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और चिकित्सीय कारणों से गुरुवार को हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
सरकार ने त्योहारों और प्रदूषण को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने कहा कि रविवार तक शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि पुलिस ने 593.224 किलो पटाखे बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक किलो आतिशबाजी बरामद की गई थी।दिल्ली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे 600 किलोग्राम से अधिक पटाखें जब्त किए।
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और चिकित्सीय कारणों से गुरुवार को हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने त्योहारों और प्रदूषण को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने कहा कि रविवार तक शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि पुलिस ने 593.224 किलो पटाखे बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक किलो आतिशबाजी बरामद की गई थी।
दक्षिणपूर्वी दिल्ली में 16 किलो पटाखे बरामद
दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीठापुर क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान संतोष केजरीवाल के रूप मे हुई है और वह मीठापुर का रहनेवाला है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 16.3 किलोग्राम पटाखे जब्त हुए हैं। जैतपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बिक्री के संबंध में शनिवार को जानकारी मिली थी।
पुलिस उपायुक्त(दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने नगर मार्केट, स्कूल रोड जैतपुर के निकट मीठापुर में छापेमारी की जहां संतोष केजरीवाल बिना लाइसेंस के पटाखा बेचता हुआ पाया गया। केजरीवाल ने पुलिस को बताया कि उसने फरीदाबाद से पटाखे खरीदे थे।