अलवर जिले में कथित रूप से गायों को ले जाने और पहलू खान की हत्या के मामले में अब तक 16 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
जांच अधिकारी परमल गुर्जर ने कहा कि 11 व्यक्तियों को कथित रूप से गायों को ले जाने और पांच अन्य को 55 वर्षीय पहलू खान की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को 16 लोग कथित रूप से गायों को ले जा रहे थे जब गोरक्षकों ने उनमें से पांच लोगों को पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इस दौरान पहलू खान की पिटाई से मौत हो गई।