फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार को दावत पर बुलाकर दामाद ने ससुराल से उड़ाए 30 लाख के जेवरात

Wed, 12 Apr 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
गीता कॉलोनी इलाके में दामाद ने ससुराल वालों को दावत पर बुलाकर उनके घर से 30 लाख के सोने व जेवरात के गहने उड़ा लिए। आरोपी आइस्क्रीम लाने के बहाने अपने घर से निकला और ससुराल पहुंच गया। उसे ताला खोलने का नंबर पता था। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिले की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि सात अप्रैल को 13/131 गीता कॉलोनी निवासी हरी किशन ने घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने हरी किशन की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 

जांच के दौरान पुलिस को पीड़ित के घर के पास लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। उसके आधार पर पुलिस को हरी किशन के दामाद लव (27) पर ही शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर जेवरात बरामद

loot
आरोपी की निशानदेही पर 800 ग्राम सोने व हीरे के जेवरात बरामद हो गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हाल में उसके साले की शादी हुई थी। उसे पता था कि घर में मोटा माल रखा हुआ है। इसे उड़ाने के लिए उसने योजना बनाई। इसके तहत उसने दावत के बहाने सभी ससुराल वालों को अपने घर बुला लिया। 

बाद में आइस्क्रीम लेने के बहाने वह अपने घर से निकलकर ससुराल पहुंच गया। वहां पर नंबर वाला ताला लगा था, जिसका उसे नंबर पता था। ताला खोलकर उसने बड़ी आसानी से जेवरात उड़ाए और अपने घर आकर वापस मेहमान नवाजी में लग गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह जल्दी रुपये कमाना चाहता था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें