फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 राज्यों के 150 युवा तिरंगा लेकर श्रीनगर के लिए हुए रवाना

Sat, 09 Apr 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनआईटी के ल‌िए रवाना 150 युवा
विज्ञापन
श्रीनगर NIT में जारी तनाव के बीच आज देश के 12 राज्यों के 150 युवाओं का जत्था आज दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ है।
विज्ञापन


इस जत्थे में शामिल लोगों का कहना है कि वो एनआईटी कैंपस में तिरंगा फहराने वाले छात्रों को तिरंगा देने जा रहे हैं।

उनका आगे कहना है कि वो एनआईटी में भारत माता की जय के नारे लगाने वाले और तिरंगा फहराने वाले छात्रों को ये संदेश देना चाहते हैं कि वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ पूरा देश है।
विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय सच‌िव ने क‌िया रवाना

बस में सवार छात्र - फोटो : ani
कहा जार रहा है कि यह जत्था भगत सिंह क्रांति सेना के लोग ले जा रहे हैं। 150 युवाओं का ये जत्था दिल्ली के रकाब गंज गुरुद्वारे से रवाना किया गया है।

युवाओं से भरी बसों को बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके भी मौजूद थे।

इस दौरान ये युवक भारत की जय के नारे लगाते हुए अपने सफर पर रवाना हुए। इसके साथ ही श्रीनगर पुल‌िस ने एनआईटी कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें