फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों पर जलवा दिखाएंगी 150 विंटेज कारें

Wed, 29 Jan 2020 06:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vintage car show - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों पर 150 विंटेज कारें अपना जलवा दिखाने आ रही हैं। इंडिया गेट से इन पुरानी विंटेज कारों को 15 फरवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जो गुरुग्राम, नोएडा, आगरा व अन्य कई शहरों से होते हुए अंत में उदयपुर पहुंचेंगी। भगवान दास रोड स्थित टिहरी-गढ़वाल हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में महाराजा मनुजेन्द्र शाह व 21 गन सैैल्यूट इंटरनेशनल के प्रमुख मदन मोहन की मौजूदगी में यह जानकारियां दी गई।

विज्ञापन


केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से 21 गन सैल्यूट इंटरनेशनल हर साल विंटेज कारों की रैली आयोजित करता है। इस साल रैली का नवां संस्करण है। इसमें हेरिटेज कारों के अलावा 35 मोटर साइकिलें भी हिस्सा लेंगी। साल 1915 में निर्मित विंटेज कार इस बार की रैली में सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

सबसे खास, इस रैली को मोटरिंग की दुनियाभर के 37 टॉप जूरी मेंबर जज करेंगे। मदन मोहन ने बताया कि देश में विंटेज कारों के चार म्यूजियम बनाने का लक्ष्य है। पहला म्यूजियम गुरुग्राम में बन रहा है, यह साल 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य देश में आटोमोबाइल और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। खासतौर से युवा पीढ़ी को अपनी कारें संजोकर रखना सिखाना है। कार्यक्रम में साल 1928 में निर्मित गार्डेनर, साल 1948 में निर्मित एमजीएमजीए और साल 1911 में निर्मित 1911 नेवियर को प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें