फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा परिषदीय विद्यालय के मिड डे मील में निकला कीड़ा, हंगामा

Wed, 29 Jan 2020 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी खुर्जा (बुलंदशहर)। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के गांव किर्रा स्थित परिषदीय विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे मिड डे मील में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को पकाए गए दाल चावल में मकड़ी सहित अन्य कीडे़ निकले हैं।

विज्ञापन


 जिसके चलते कई बच्चे खाना फेंक कर भाग गए। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों की मानें तो उनका कहना है कि विद्यालय की दो शिक्षिकाओं के बीच तनातना भी चल रही है। इसके चलते विद्यालय की व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

किर्रा स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चे पढ़ते है। मंगलवार को विद्यालय में दाल चावल बनाए गए थे। आरोप है कि दाल चावल में मकड़ी सहित कीडे़ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मानें तो बच्चों ने खाने में कीड़ा पड़ा देख कर उसे फेंक दिया। बच्चों को खाने में कीडे़ परोसे जाने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण का कहना है कि पूर्व में भी कई मिड डे मील में कीडे़ मिलने की बात सामने आ चुकी है।  लेकिन इस बार उन्होंने खुद अपनी आंखों से मिड डे मील में कीडे़ देखे हैं। ग्रामीणों ने अफसरों से प्रकरण में कार्रवाई करने की मांग की है। 

वही दूसरी ओर एबीएसए हरिकिशोर ने बताया कि दो शिक्षिकाओं में चार्ज लेने को लेकर तनातनी के चलते फिलहाल परिषदीय विद्यालय जंग का अखाड़ा बना हुआ है। पूरे प्रकरण के चलते कई बार एबीएसए खुद विद्यालय का भ्रमण कर चुके हैं। दोनों के बारे में बीएसए को रिपोर्ट बनाकर जल्द भेज दी जाएगी। 

वहीं दूसरी ओर विद्यालय की हेडमास्टर दीपाली रानी ने बताया कि उन्हे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जबसे से चार्ज मिला है तभी से कुछ लोग लगातार फंसाने के प्रयास में जुटे हुए है। हंगामा करने वालों में मामराज, चंद्रपाल शर्मा, प्रदीप, पंकज, निर्मला रानी, जीतू, चंद्रसेन और सुरेरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें