फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, पांच जगह चार्जिंग स्टेशन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 5238 हो जाएगी, 2028-29 तक 14 हजार करने का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही 150 और नई इलेक्ट्रिक बसें नजर आएंगी। उसके बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 5238 हो जाएगी। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पांच स्थानों पर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। इनमें एक स्टेशन आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे और चार डीटीसी डिपो में हैं। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028-29 तक बसों के कुल बेड़े को बढ़ाकर करीब 14 हजार करना है।

परिवहन मंत्री के अनुसार नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली में करीब 6988 बसें होंगी। इनमें 1750 सीएनजी बसें शामिल हैं। नई इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और लो-फ्लोर होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन बटन और बसों की वास्तविक समय में स्थिति जानने की सुविधा होगी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन
दिल्ली में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन पांच स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। इनमें एक स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस अड्डे, आनंद विहार में है। चार अन्य स्टेशन डीटीसी के नंद नगरी, रोहिणी सेक्टर-37, नांगलोई और केशोपुर डिपो में बनाए गए हैं। डीटीसी के अन्य स्थानों पर भी उच्च क्षमता वाले चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें