संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डाबड़ी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शकील अहमद (23) और राजीव (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि वाहन चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई।