फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा : भारत व 37 देशों के 15 करोड़ बच्चे देखेंगे सीधा प्रसारण

Thu, 16 Jan 2020 11:02 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘परीक्षा पे चर्चा’ के तीसरे संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बार केवल छात्र ही प्रश्न पूछ पाएंगे। 20 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से प्रधानमंत्री बहुमूल्य टिप्स साझा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 9वीं से 12वीं तक के देशभर के 2000 छात्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ छात्रों का परीक्षा पे चर्चा-2020 कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव आरसी मीणा ने कहा, परीक्षा पे चर्चा के तीसरे संस्करण में इस साल हमने केवल छात्रों के सवाल लेने की योजना बनाई है। कार्यक्रम का संचालन करने के लिए दो छात्रा और दो छात्रों को एंकर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले हम इस कार्यक्रम के लिए पेशेवर एंकर बुलाते थे।

इस कार्यक्रम का मकसद न केवल छात्रों के परीक्षा का तनाव दूर करना है, बल्कि प्रधानमंत्री से मिलकर उनसे सवाल पूछने का अवसर भी प्रदान करना है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तीन लाख से अधिक छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई थी और परिणाम में मिले अंकों के आधार पर उनका चयन किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया 15 करोड़ से ज्यादा बच्चे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को स्कूल से लाइव देख पाएंगे, जिसका व्यापक प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पृष्ठभूमि वाले 37 देशों के छात्रों को भी लाइव प्रश्नोत्तर सत्र में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट नमो ऐप, पीएम फेसबुक पेज, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के फेसबुक पेज व दूरदर्शन पर भी होगा। 

यूपी से सबसे ज्यादा 180 छात्रों मिला मौका 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 180 छात्र शामिल हो रहे हैं। इसमें सरकारी स्कूलों के छात्र भी हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के 22 और लद्दाख से 12 छात्र होंगे। कार्यक्रम में देशभर के 50 दिव्यांग छात्र भी पहली बार भाग लेंगे।

दो लाख छात्रों को ईमेल से जवाब व शुभकामनाएं देंगे मोदी

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दो लाख छात्रों ने प्रधानमंत्री को ईमेल से सवाल पूछे थे। हालांकि परीक्षा पे चर्चा में महज दो हजार छात्रों को ही चयनित किया गया है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के बाद स्वयं उन सभी छात्रों को ईमेल के माध्यम से उनके सवालों का जवाब भी भेजेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री इन सभी छात्रों को परीक्षा से पहले तनाव दूर रखकर तैयारी करने और परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भेजी जाएंगी।
 
विज्ञापन

मिलते-जुलते सवाल पर एक को ही मिलेगा मौका

पिछले दो संस्करणों में एक सवाल, एक छात्र को ही पूछने का मौका मिलता था। हालांकि इस बार एक छात्र सवाल पूछेगा, लेकिन मिलते-जुलते सवालों वाले पांच से छह छात्रोरं की फोटो स्क्रीन पर नाम, स्कूल व जगह सहित आएगी। पीएम चाहेंगे तो उन्हें भी बात करने का उसी टाइम मौका मिल जाएगा।

वार मेमोरियल और रेड फोर्ट में भी घूमेंगे छात्र

परीक्षा पे चर्चा से पहले 19 जनवरी को दिल्ली दर्शन भी होगा। पहली बार छात्रों को इंडिया गेट स्थित वार मेमोरियल और लाल किला म्यूजियम के साथ राष्ट्रीय म्यूजियम भी घूमने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। इसमें केवी व सीबीएसई स्कूल के छात्रों द्वारा तैयार 50 बेहतरीन पेंटिंग को रखा जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें