फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉक टू एके में आए 15 हजार सवाल, डडलानी की होस्टिंग में सीएम केजरीवाल देंगे जवाब

Fri, 15 Jul 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के बाहर ब्रांडिंग के लिए 17 जुलाई को टॉकटूएके में जहां अरविंद केजरीवाल अपने मन की बात करेंगे, वहीं सवालों के लाइव जबाव देंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि 15 हजार सवाल आ चुके हैं, कॉमन सवालों के जबाव देने के कोशिश रहेगी। तो सूत्र बता रहे हैं कि पंजाब, गोवा और गुजरात से आए सवालों को केजरीवाल एक घंटे या जरूरत पड़ने पर उससे ज्यादा देर चलने वाले कार्यक्रम में अधिक जगह देंगे।

दिल्ली सरकार के अलावा आम आदमी पार्टी भी जनता से सीधे कनेक्शन वाले इस कार्यक्रम का प्रचार जोर-शोर से कर रही है। दिल्ली सचिवालय के ऑडिटोरियम से लाइव होने वाले इस कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका गायक विशाल डडलानी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक विशाल डडलानी करेंगे कार्यक्रम की होस्टिंग

केजरीवाल - फोटो : ani
सरकार की तरफ से टॉकटूएके.कॉम वेबसाइट बनाई गई है जिस पर 17 जुलाई 11 बजे का काउंट डाउन चल रहा है। मुख्यमंत्री से सवाल पेसबुक पेज, ट्वीटर, टॉकटूएके.कॉम पर ऑनलाइन भेजे जा सकते हैं। 

17 जुलाई को सुबह 11 बजे अरविंद केजरीवाल लाइव होंगे जिनसे उस दौरान सीधे फोन नंबर 01123392999 पर सवाल कर सकते हैं या फिर +918130344141 पर सवाल एसएमएस कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नागेन्द्र शर्मा का कहना है कि करीब 15 हजार सवाल आ चुके हैं। उन्हें कैसे चुना जाएगा इस पर बहुत कुछ साफ नहीं है। लेकिन जो कॉमन सवाल होंगे, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। 

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी सरकार के एकसाल पूरे होने पर एनडीएमसी कंवेशन सेंटर में जनता से सीधे जुडने के लिए एक कार्यकम आयोजित किया था। वहां मुख्यमंत्री के साथ बाकी मंत्री भी थे लेकिन इस बार हर तरह केसवालों के जबाव मुख्यमंत्री देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें