फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज, IAS दानिक्स कैडर के 15 नवनियुक्त अफसर जांच रहे जी-20 की तैयारियां

Tue, 15 Aug 2023 03:34 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर उन विभिन्न होटलों तक की सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिनमें शिखर सम्मेलन के दौरान भाग लेने वाले प्रतिनिधि ठहरेंगे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के 13 नवनियुक्त लोक सेवकों को तैनात किया गया है। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर उन विभिन्न होटलों तक की सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिनमें शिखर सम्मेलन के दौरान भाग लेने वाले प्रतिनिधि ठहरेंगे। 

विज्ञापन

ये अफसर सड़क और फुटपाथ की मरम्मत, बागवानी और सामान्य सफाई जैसे चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्हें विभिन्न एजेंसियों की नर्सरियों का निरीक्षण, उपलब्ध पौधों का जायजा और कमियों को इंगित करने के प्रमुख रूप से निर्देश दिए गए हैं। वे शहर के विभिन्न स्थानों की दैनिक यात्राओं के दौरान उपराज्यपाल का साथ देते हैं। इस पर उनकी रिपोर्ट दिल्ली मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी।


उपराज्यपाल के निर्देश पर की गई पहल

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर यह पहल की गई थी। इस कदम से युवा अफसरों को मूल्यवान क्षेत्र अनुभव प्राप्त होगा। इसका उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों की ओर से की गई तैयारियों में कमियों को दूर करना है। यह अनुभव उन्हें सरकारी पदानुक्रम में उच्चतम स्तर तक पहुंचने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें