फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों के चुगंल से पुलिस ने 15 पशु मुक्त कराये

Sun, 08 May 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : Desk
विज्ञापन
पशु तस्करों के चुंगल से पुलिस ने एक ट्रक में भरे 15 पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने तीन नामजद के विरूद्व पशु क्रुरूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो पशुतस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक भाग निकला।
विज्ञापन


चुन्धिका मोड़ पर हेडकांस्टेबल अब्दुल करीब व सिपाही रोहित सरकारी गाड़ी में शनिवार की अल सुबह बतौर नांकाबदी टीम के साथ मौजूद थे। जिन्हें एक ट्रक भिवाड़ी से तावडू की तरफ तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर वह तावडू की और भागने लगा।

पुलिस पार्टी ने ट्रक का पीछा कर निजामपुर नदी के पास ट्रक को घेर लिया। चालक व पशुतस्कर भागने लगे। पुलिस ने दो तस्करों का पीछा कर काबू कर लिया। जबकि ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमे पशु तस्करों ने 15 पशुओं के पांव व मुंह बांधकर बेरहमी से डाले हुए था।
विज्ञापन


पुलिस ने इमरान निवासी बागपत यूपी व रूकमुदीन गांव अखलीमपुर थाना नगीना को गिरफ़्तार किया है। जबकि ट्रक चालक इमरान पुत्र अशरफ थाना पुन्हाना भाग गया। पुलिस ने तीनों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें