फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रेम नगर में छज्जा गिरने से 14 वर्षीय किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आनंद पर्वत थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में शनिवार सुबह एक मकान का छज्जा गिरने से 14 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसा करीब 11:30 बजे उस समय हुआ, जब किशोर गली में खेल रहा था। इसी दौरान मकान का प्रोजेक्टेड स्लैब (छज्जा) टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। हादसे में किशोर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शोर सुनकर किशोर की मां तुरंत उसे आचार्य भिक्षु अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां उसे 7-8 टांके आए हैं। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित एमसीडी अधिकारियों और निगम पार्षद ने मौके पर पहुंचकर मकान का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त हिस्से और परिसर को सुरक्षा टेप लगाकर घेर दिया, ताकि दोबारा कोई हादसा न हो। घायल किशोर के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि दोनों परिवार करीब 40 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें