फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर छात्र से हड़पे 14 हजार

Sun, 06 Nov 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के छात्र से नौकरी दिलाने के नाम पर एक प्लेसमेंट एजेंसी ने 14 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित छात्र ने सेक्टर-20 कोतवाली में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर निवासी अस्फाक अहमद सेक्टर-62 स्थित एक संस्थान में स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण लेने आया था।
विज्ञापन


उसने शहर में बिजली के पोल पर लगा विज्ञापन देखा, जिसमें नौकरी दिलवाने की बात लिखी थी। छात्र ने बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर बात की, तो प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक ने सेक्टर-18 स्थित ऑफिस बुलाया। वहां दस्तावेज देखने के बाद साक्षात्कार लिया और फिर कमीशन के नाम पर 14 हजार रुपये ले लिए।

दो दिन बाद फिर बुलाया और एक बार फिर किसी ने इंटरव्यू लिया। इसके बाद छात्र को एक कंपनी का ज्वॉइनिंग लेटर भी दे दिया गया। मगर ज्वॉइन करने से पहले छात्र को बुलाकर उससे ज्वॉनिंग लेटर वापस ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद न तो उसकी नौकरी लगी और न ही उसे रुपये वापस किए गए। पीड़ित ने एजेंसी संचालक से रुपये मांगे, तो गाली-गलौज करके उसे भगा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें