फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे की कटौती ने छुड़ाए पसीने

Sat, 21 Jun 2014 11:02 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से जनजीवन पटरी से उतर गया है। भयंकर गर्मी के चलते लोग रात को चैन से सो नहीं पा रहे हैं और दिन में भी आराम नहीं मिल रहा है। परेशान लोग आए दिन हंगामा कर रहे हैं। 30 लाख की आबादी वाले महानगर में एक भी कालोनी में सप्लाई शेड्यूल के अनुसार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


14 घंटे तक हो रही कटौती ने होश उड़ा दिए हैं। महानगर में रोजाना 1550 मेगावाट बिजली की जरूरत है जबकि सप्लाई मात्र 1170 मेगावाट की ही है। बिजली अफसरों का कहना है कि ओवरलोडिंग के चलते ज्यादा कटौती करनी पड़ रही है। मानसून आने के बाद बिजली की मांग में कमी आने पर ही हालात सुधरेंगे।

महानगर शासन की सूची में वीआईपी शहरों में शामिल है। यहां पर 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश हैं। इसके बावजूद यहां बिजली से परेशानी ज्यादा है। आलम यह है कि महानगर में 14-15 घंटे तक कटौती झेलनी पड़ रही है। जब सप्लाई मिलती भी है तो ज्यादातर कालोनियों में लो वोल्टेज झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


इस सब के बावजूद लोगों को यह जानकारी देने वाला कोई नहीं है कि बिजली कब आएगी? इससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पटेलनगर, नेहरूनगर, लोहियानगर, बजरिया और गांधीनगर क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया।

दोपहर तीन बजे डीपीएच पावर स्टेशन का केबल जलने के कारण आधे महानगर की सप्लाई ठप हो गई। केबल को बदलकर शाम को सप्लाई शुरू की जा सकी। घूकना में रातभर बिजली नहीं मिली।

अफसर रहे लापरवाह
नंदग्राम में 16 घंटे की बिजली कटौती के बावजूद बिजली अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। इतना ही नहीं, चीफ इंजीनियर का फोन भी मिलाने के बाद भी कुछ क्षेत्र के अधिकारियों ने कॉल रिसीव नहीं की। घूकना के उपभोक्ताओं ने कारपोरेशन के अधिकारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया।

आज हो सकती है बारिश
शनिवार को तापमान कम रहा, लेकिन लोगों को परेशानी ज्यादा हुई। गर्मी बढ़ने और पावर कट के चलते इनवर्टर भी दम तोड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार तापमान 32/42 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। आर्द्रता बढ़ जाने से लोगों को भयंकर उमस झेलनी पड़ी। रविवार को हल्की आंधी-बारिश आने और सोमवार-बुधवार के बीच तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। एनसीआर में मानसून के 26-28 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें