फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी ने घर बुलाकर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉनिका थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को घर बुलाकर पड़ोसी ने रेप किया। किशोरी के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। गांव निवासी किशोरी के पिता रविवार रात ट्रॉनिका सिटी थाना पहुंचे और पड़ोसी पर नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया।

शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी की पत्नी बीते एक माह से मायके में रह रही है।
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

उनकी बेटी घरों में काम करती है। रविवार शाम सचिन ने घर का काम करने के लिए बेटी को बुलाया था। इसी दौरान पड़ोसी ने बेटी के साथ रेप किया।

किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पिता पुलिस के पास पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव का कहना है कि पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें