फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान रिश्तेदार: जैतपुर में 13 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म, पीड़ित के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने किया खुलासा

Mon, 04 Jul 2022 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्ची ने पूछताछ में बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने कुछ समय पहले उसे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली थी और वीडियो को फेसबुक पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। बच्ची एक महीने की गर्भवती है। 

विज्ञापन


बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी का सगा रिश्तेदार है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित किशोरी (13) ने शनिवार को परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की तो उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने चैकअप करके बताया कि किशोरी गर्भवती है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। 
विज्ञापन


बच्ची ने पूछताछ में बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने कुछ समय पहले उसे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बंदायू, यपी का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें