फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भेजना चाहती थी मां, पिता ने कहा हां और खत्म हो गया सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोनू के परिजन स्कूल प्रशासन कोच व वहां मौजूद गार्ड पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मोनू के ताऊ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में आसपास के अलावा दूर से बच्चे वहां स्वीमिंग सीखने के लिए आते हैं। सुबह व शाम छोटे बड़े सभी बच्चे वहां मौजूद होते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में स्कूल प्रशासन ने पूल के लिए सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। जो कोच व गार्ड वहां मौजूद हैं उनको बच्चों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है।

बच्चों का कहना है कि शुक्रवार को जब हादसा हुआ तो कोच बाहर आराम फरमा रहा था। गार्ड या कोच ने ध्यान दिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता।

इसके अलावा स्कूल में कोई फर्स्ट एड देने का भी इंतजाम नहीं है। अशोक ने बताया कि बच्चों ने जब मोनू को पानी से बाहर निकाला तो मोनू के कजिन विकास ने उसके पेट से पानी निकाला। समय पर उसे मुंह से ऑक्सीजन दी जाती तो शायद मोनू की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से मां का बुरा हाल

इकलौते बेटे मोनू की मौत से उसके परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। एक रिश्तेदार ने बताया कि बड़ी दुआओं के बाद मोनू का जन्म हुआ था।

माता-पिता हमेशा उसकी हर ख्वाहिश पूरा करने का प्रयास करते थे। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद मोनू ने बाबूराम स्कूल में स्वीमिंग क्लास में दाखिला लेने की जिद की थी।

परिवार सुरक्षा की वजह से इसके लिए तैयार नहीं था। लेकिन मोनू की जिद की वजह से पिता ने उसे इसकी इजाजत दे दी थी। ताऊ अशोक ने बताया कि भीड़ अधिक होने की वजह से मोनू का दाखिला नहीं हो रहा था। सिफारिश लगवाकर उसका दाखिला कराया गया था। पिता स्वीमिंग की किट लाया था।

बता दें कि दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में स्कूल के स्वीमिंग पूल में डूबकर आठवीं कक्षा के छात्र मुकुल शर्मा उर्फ मोनू (13) की मौत हो गई।

हादसा शुक्रवार शाम बाबू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-3 में हुआ। मोनू ने बृहस्पतिवार को ही दाखिला लेकर स्वीमिंग सीखना शुरू किया था।
विज्ञापन

परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

परिवार ने स्कूल प्रशासन व स्वीमिंग कोच पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिवार की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मोनू परिवार के साथ 271, डूंगर मोहल्ला, फर्श बाजार में रहता था।

परिवार में पिता अनिल शर्मा और मां मोना शर्मा है। मोनू के पिता शकरपुर इलाके में बुटीक चलाते हैं। मोनू ने अपने पिता से कहकर बृहस्पतिवार को ही घर के नजदीक स्थित बाबूराम स्कूल में स्वीमिंग क्लास ज्वाइन की थी। शुक्रवार शाम 5 बजे वह अपने कजिन विकास के साथ स्वीमिंग सीखने निकला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें