फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन 13 हजार चालान कटे

Wed, 19 Mar 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को पांच सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने होली वाले दिन 13015 लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि होली वाले दिन 1447 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया जबकि 881 वाहनों को जब्त किया गया।

रेड लाइट जंप करने पर 1544, अवैध पार्किंग पर 385, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने पर 139, ओवर स्पीडिंग पर 249, बिना हेलमेट के 5633 व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 780 लोगों चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। पिछले वर्ष होली वाले दिन 14 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार होली वाले दिन सबसे ज्यादा 33312 पीसीआर कॉल्स आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें