फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBC Documentary: जामिया के जो 13 छात्र लिए गए पुलिस हिरासत में, अब तक नहीं हुए आजाद

Thu, 26 Jan 2023 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

बीबीसी ने गोधरा दंगों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसे भारत सरकार ने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बुधवार को बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद जिन 13 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हें अभी तक नहीं छोड़ा है। इसे लेकर गुरुवार सुबह तक पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीबीसी ने गोधरा दंगों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसे भारत सरकार ने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने इस डॉक्यूमेंट्री को 'प्रोपगंडा पीस' करार देते हुए कहा है कि यह ब्रिटेन की कॉलोनियल मानसिकता दर्शाती है।
डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तावित स्क्रीनिंग से घंटों पहले स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के चार सदस्यों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया गया क्योंकि वे विश्वविद्यालय के गेट के बाहर इकट्ठा हुए थे।

एसएफआई ने दावा किया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए अधिकांश छात्रों को बुधवार शाम को रिहा कर दिया, जबकि 13 अभी भी हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें