दिल्ली मेट्रो का किराया 66 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है। किराये का यह बोझ यात्रियों पर पड़ने वाला है। मगर अच्छी खबर यह है कि मेट्रो फेज तीन में बन रहे 13 नए इंटरचेंज स्टेशन बढ़े हुए किराये से राहत दिलाएंगे।
क्योंकि मेट्रो का नेटवर्क तो बढ़ जाएगा, लेकिन दूरियां कम हो जाएंगी। मेट्रो की मानें तो कई स्टेशनों के बीच 15 किलोमीटर दूरियां कम हो जाएंगी। इसका फायदा एनसीआर के शहरों को भी मिलेगा।
नए इंटरचेंज के बनने से जब दो स्टेशनों के बीच की दूरियां कम होंगी तो किराये पर भी फर्क पड़ेगा। क्योंकि मेट्रो का किराया सफर की दूरी के लिहाज से तय किया जाता है।
नए इंटरचेंज बनने से दो स्टेशनों के बीच दूरी कम हो जाएगी तो उस पर बढ़ने वाले किराये का बोझ भी कम होगा। इसका फायदा यात्रियों को दो तरीके से मिलेगा। पहला किराया कम होगा और दूसरा सफर का समय भी कम होगा।
इसको ऐसे समझे
अभी आनंद विहार स्टेशन से आपको वेलकम मेट्रो स्टेशन जाना है तो इसके लिए कश्मीरी गेट होकर जाना पड़ता है। कुल दूरी 20.32 किलोमीटर है।
मेट्रो फेज तीन में 13 नए इंटरचेंज
दिल्ली मेट्रो
इसी तरह कड़कड़डूमा से 19.26 किलोमीटर है। मगर मेट्रो फेज तीन में कड़कड़डूमा व आनंद विहार इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बनेगा। यह सीधे (लाइन चार से लाइन वन) वेलकम से जुड़ जाएगा। इससे आनंद विहार से वेलकम की दूरी महज 5.49 और कड़कड़डूमा से 4.34 किलोमीटर रह जाएगी। दूरी कम होगी तो किराया भी कम लगेगा।
मौजूदा चालू 9 इंटरचेंज
राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, इंद्रलोक, अशोक पाक मेन, यमुना बैंक, द्वारका सेक्टर 21, नई दिल्ली और कीर्ति नगर।
मेट्रो फेज तीन में 13 नए इंटरचेंज
हौजखास, आईएनए, राजौरी गार्डन, मयूर विहार फेज वन, आजादपुर, नेताजी सुभाष प्लेस, लाजपत नगर, आनंद विहार, कड़कडड़ूमा, वेलकम, कालकाजी मंदिर, बॉटेनिकल गार्डन और मंडी हाउस।
फैक्ट फाइल:
मेट्रो का मौजूदा किराया
8 से 30 रुपये
बढ़ाने का प्रस्ताव
10 से 50 रुपये
45 लाख यात्री सफर करेंगे मेट्रो फेज तीन के बाद
27 लाख लोग औसतन रोजाना सफर करते हैं। जून 2017 तक पूरी तरह से शुरू पाएगा मेट्रो
मेट्रो फेज तीन के पांच बड़े इंटरचेंज का फायदा
आनंद विहार आनंद विहार, वैशाली, नोएडा के यात्री बगैर मंडी हाउस और राजीव चौक गए सीधे रेड लाइन (दिलशाद गार्डन से रिठाला) पर जा सकेंगे। रेड लाइन के यात्री पिंक लाइन (निर्माणाधीन लाइन 7) से सीधे वैशाली और नोएडा जा पाएंगे।
इन स्टेशनों से होगा इंटरचेंज
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : रपििप
लाजपत नगर
लाजपत नगर स्टेशन बनने से साउथ दिल्ली से आनंद विहार स्टेशन सीधे कनेक्ट हो जाएगा। वर्तमान में मोती बाग, सरोजनी नगर, आश्रम, लाजपत नगर, जंगपुरा, कैलाश कॉलोनी से आनंद विहार जाने के लिए मंडी हाउस से मेट्रो बदलना पड़ता है। लाजपत नगर के इंटरचेंज बनते ही सीधे आनंद विहार जा सकेंगे।
राजौरी गार्डन
द्वारका से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अभी मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से होकर जाना पड़ता है। मगर फेज तीन चालू होते ही राजौरी गार्डन इंटरचेंज बनने से वे राजौरी गार्डन से ही पिंक लाइन के जरिये सीधे दक्षिणी दिल्ली जा सकेंगे। इसी प्रकार रोहिणी, मुंडका व बादली लाइन की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
बॉटेनिकल गार्डन/कालका जी
बॉटेनिकल गार्डन कालका जी के इंटरचेज बनने से नोएडा, फरीदाबाद, बदरपुर समेत दक्षिणी दिल्ली यात्रियों को फायदा होगा। वायलेट लाइन
आने के लिए अब नोएडा वालों को मंडी हाउस नहीं आना होगा।
वह महज साढ़े चार किलोमीटर का सफर पूरा करके सीधे बॉटेनिकल गार्डन से कालका जी पहुंच सकेंगे। वहीं बदरपुर फरीदाबाद वाले कालकाजी से सीधे नोएडा जा सकते है। उन्हें राजीव चौक या मंडी हाउस जाने की जरूरत नहीं है।
हौजखास
हौजखास मेट्रो स्टेशन बनने से गुड़गांव के यात्रियों को नोएडा जाने के लिए महज 5.5 किलोमीटर का सफर करना होगा। अभी उन्हें नोएडा जाने के लिए 18.6 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। अब वह हुड्डा सिटी सेंटर बैठकर हौजखास से सीधे बॉटेनिकल गार्डन के लिए मेट्रो ले पाएंगे। मंडी हाउस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।