फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र से बदमाशों ने लूटी कार

Mon, 08 Dec 2014 01:08 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोटा गांव के निकट स्थित फार्म हाउस की पार्किंग से शनिवार रात चार बदमाशों ने मारपीट कर 12वीं के छात्र से लग्जरी कार लूट ली। सूचना पर शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के सदरपुर गांव निवासी रोहित शर्मा शनिवार रात लग्जरी कार से अपने दोस्त की बारात में मनोटा गांव के निकट स्थित लवकुश फार्म हाउस में आया था। रात में वापस जाने के लिए वह पार्किंग में अपनी कार का लॉक खोल रहा था।

इसी बीच चार युवक आए और रोहित से कार की चाभी छीन ली। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और कार लेकर रफूचक्कर हो गए। शोर मचाने पर शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि पार्किंग में दो गार्ड होने के बाद भी लूट की वारदात होना संदिग्ध लग रहा है। इसके चलते चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

उधर, रविवार रात ओलंपिक तिराहे पर शादी में डांस के दौरान एक महिला की सोने की चेन लूटने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ के मुताबिक डांस के वक्त महिला के गले से सोने की चेन गिर गई थी, चेन मिल गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें