फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर धोखा: पायलट बता लड़कियों से बढ़ाई नजदीकियां, 13.50 लाख ठगे; जांच में निकला 12वीं पास सेल्समैन

Fri, 12 Jan 2024 10:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित युवती की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नितिन कुमार गौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को पायलट बताकर लड़कियों से दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले बारहवीं पास युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर तीन युवतियों से कुछ ही दिनों में साढ़े 13 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नितिन कुमार गौर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस को अभी तीन शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन

पिछले दिनों शाहदरा की रहने वाली एक युवती ने साइबर थाने में 11 लाख रुपये ठगी की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके फेसबुक अकाउंट पर स्पर्श शर्मा नामक युवक की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई। आरोपी ने खुद को वायु सेना में पायलट बताया। पीड़िता ने उससे दोस्ती कबूल कर ली तो आरोपी ने उससे बातचीत शुरू कर दी। बाद में मोबाइल नंबर भी शेयर हो गए। आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। दोनों अक्सर मोबाइल पर बात करने लगे। एक दिन आरोपी ने बताया कि उसके बैंक खाते काे किसी वजह से आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया है।

उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। खाते से बंदिश हटते ही वह उसके रुपये लौटा देगा। धीरे-धीरे आरोपी ने पीड़िता से 11 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी वह रुपयों की डिमांड करता रहा। शक होने के बाद पीड़िता ने पर साइबर थाना पुलिस से शिकायत की। मामला दर्ज कर एसआई नंदन सिंह व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता किया। इसके अलावा जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे, उनकी भी पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नितिन को शाहदरा के भोलानाथ नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि आरोपी एक युवती के बैंंक खाते में रकम ट्रांसफर करवा रहा था। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी ने उससे भी डेढ़ लाख की ठगी इसी तरह की थी। रकम वापस करने के नाम पर उसने उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया। आरोपी साड़ी की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। इसके पिता सब्जी बेचते हैं। उसके खिलाफ एक अन्य लड़की ने भी ठगी की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 से ज्यादा लड़कियों के साथ ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें