सोमवार को फरीदाबाद में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 12 लोग संक्रमित पाए गए। अब जिले में कुल 106 संक्रमित मरीज हैं।
हरियाणा में कोरोना पांव पसार रहा है। सोमवार को फरीदाबाद में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 12 लोग संक्रमित पाए गए। अब जिले में कुल 106 संक्रमित मरीज हैं। उधर, गुरुग्राम में कोरोना के सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना के सात नए संक्रमित मरीज मिले
जिले में रोज कोरोना मरीजों की जांच की जा रही है। बीते कुछ दिनों से नियमित 10 से 11 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। रविवार को 274 मरीजों ने कोरोना की जांच कराई जिसमें सात नए मरीजों की पुष्टि की गई। वर्तमान में 37 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार को सात मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की गई। जिले में अब तक कुल 155 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। विभाग द्वारा संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रहने और भीड़भाड़ से बचने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बुखार और खांसी के मरीजों की जांच की जा रही है।