फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग दोस्त को पकड़ा

Sat, 15 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
student murder
विज्ञापन
दिल्ली के मुंडका इलाके में बृहस्पतिवार रात ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त को पकड़ा है। हालांकि आरोपी लगातार अपना बयान बदल रहा है और वह पिस्टल से लापरवाही से गोली चलने की बात कह रहा है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ (19) परिजनों के साथ मुंडका गांव में रहता था। वहीं, नाबालिग आरोपी अपने चाचा के साथ इसी गांव में रहता है। पुलिस की रिकार्ड में आरोपी का चाचा घोषित बदमाश है। दोनों के परिवार के बीच अच्छे संबंध हैं। 

बृहस्पतिवार रात सिद्धार्थ नाबालिग के घर गया था। देर रात सिद्धार्थ को कनपटी में गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ के शरीर पर कटने के निशान

student murder
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिद्धार्थ के शरीर पर कटने के निशान हैं। साथ ही जिस कमरे में उसे गोली लगी थी उसमें रखा सोफा टूटा हुआ है।

पुलिस को आशंका है कि गोली चलने से पहले उनके बीच मारपीट हुई है। घटना के बाद से घर से फरार आरोपी को पुलिस ने तड़के चार बजे पकड़ लिया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी अपना बयान लगातार बदल रहा है। जिसकी वजह से हत्या के मकसद के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी लगातार पिस्टल दिखाने के दौरान गोली चलने की बात कह रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें