फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 वर्षीय धावक धर्मपाल का पासपोर्ट होगा निरस्त

Fri, 20 Jun 2014 01:52 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
116 वर्षीय धावक धर्मपाल सिंह गुर्जर को सितंबर 2013 को जारी हुआ पासपोर्ट निरस्त किए जाने की कवायद चल रही है। धावक ने तथ्य छिपाकर पासपोर्ट लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि उनके खिलाफ मेरठ के थाना हस्तिानपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


यूपी के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने उसे तत्काल सेवा के लिए वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जारी किया था। अब पासपोर्ट विभाग ने धावक को नोटिस भेजा गया है।

मेरठ के हस्तिानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले 116 वर्षीय धावक धर्मपाल सिंह विगत वर्ष गाजियाबाद में हुई मिल्खा सिंह की मैराथन में भाग लेने के लिए गाजियाबाद पहुंचे थे। 6 अक्तूबर 1897 को जन्मे धर्मपाल सिंह ने सितंबर माह में गाजियाबाद पीएसके में तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

तत्काल सेवा में पासपोर्ट हासिल करने के लिए धर्मपाल सिंह ने अपने आवेदन में मेरठ के तत्कालीन कमिश्नर मंजीत सिंह का वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट लगाया था।

तत्काल सेवा का आवेदन होने के चलते उन्हें पासपोर्ट तो जारी कर दिया गया, मगर जब आवेदन की पुलिस जांच हुई तो पता चला कि उनके ऊपर वर्ष 2011 में हस्तिनापुर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


थाने के दरोगा बिजेंद्र पाल सिंह ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया कि मुकदमा दर्ज होने के चलते आवेदक को पासपोर्ट जारी करने की संस्तुति नहीं की जाती।

पासपोर्ट आफिस पहुंची विदेश मंत्रालय की टीम
विदेश मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को सीजीओ कांप्लेक्स स्थित पासपोर्ट कार्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने आफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। मंत्रालय के सेक्रेटरी स्तर के तीन अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह ही पासपोर्ट आफिस पहुंचे।

अधिकारियों की टीम आने की बाबत सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने पासपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक की। पासपोर्ट आफिस में चल रही पेंडेंसी पर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद करीब 20 हजार पासपोर्ट लंबित पडे़ हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। समय पर आवेदक का पासपोर्ट जारी कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से अपने कार्यालयोें में बैठकर लोगों को परेशानी को सुने और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें