विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी में कोरोना का संक्रमण अभी भी कुछ लोगों के लिए गंभीर बना हुआ है। लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि भले ही बड़े स्तर पर संक्रमण का असर दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जो लोग जोखिम वर्ग में आते हैं उन्हें नुकसान अभी भी है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत हुई है। वहीं बीते एक दिन में 111 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 29223 नमूनों की जांच में दैनिक संक्रमण दर 0.38 फीसदी दर्ज की गई। राहत की बात है कि इस बीच 145 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी में कोरोना का संक्रमण अभी भी कुछ लोगों के लिए गंभीर बना हुआ है। लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि भले ही बड़े स्तर पर संक्रमण का असर दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जो लोग जोखिम वर्ग में आते हैं उन्हें नुकसान अभी भी है। टीकाकरण की वजह से संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाने में कामयाब हुए हैं लेकिन कुछ अस्पतालों में अभी भी मरीज गंभीर हालत में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी के अस्पतालों में भर्ती 80 में से चार रोगी आईसीयू और एक वेंटिलेटर पर है। इनके अलावा पांच मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी पर रखा गया है। दो मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें दूसरे राज्य से रैफर कराया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बहरहाल राजधानी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 18,64,246 हुई है जिनमें 18,37,642 ठीक हुए लेकिन 26149 लोगों की अब तक मौत हुई है। कोरोना के अभी भी 455 मरीज सक्रिय हैं जिनमें 322 अपने घरों में आइसोलेट हैं। इनके अलावा राजधानी के 2944 इलाके कंटेनमेंट जोन में भी हैं।