फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं का छात्र बना हैवान: स्कूल के शौचालय में तीसरी के छात्र से कुकर्म, मासूम की तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

Thu, 01 Sep 2022 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां ने बच्चे से सारी बात पूछी। उसने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के शौचालय में उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद परिवार ने थाने में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधु विहार इलाके में एक सरकारी स्कूल के शौचालय में तीसरी कक्षा के छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दसवीं कक्षा के छात्र ने पीड़ित को डरा धमका कर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन

 

घर जाने के बाद पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई और उसने वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने कुकर्म का मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को पकड़ लिया है। आठ साल का पीड़ित छात्र मंडावली इलाके में रहता है और घर के पास ही सरकारी स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ता है। 

शिकायत के मुताबिक सोमवार को पीड़ित स्कूल गया था। दोपहर तीन बजे पीड़ित परिवार के पास स्कूल से फोन आया। परिजनों को बताया गया कि उसका बच्चा काफी रो रहा है। पीड़ित की मां स्कूल पहुंची। पीडित ने अपनी मां को बताया कि दसवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल के शौचालय अंदर उसकी पिटाई की है। पीड़ित ने अपनी मां व शिक्षक के साथ मिलकर आरोपी की तलाश कर उसकी पहचान की। रात में पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन

मां ने बच्चे से सारी बात पूछी। उसने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के शौचालय में उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद परिवार ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित को एलबीएस अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को पकड़कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें