फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की इस 108 फुट ऊंची हनुमान की मूर्ति और ओबामा की जीत का है गहरा रिश्ता

Thu, 23 Nov 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


चुनाव में जीत के लिए हनुमान मंदिर में किया गया था यज्ञ
ओबामा को भेजी गई थी हनुमान की छोटी मूर्ति
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंडेवालान स्थित 108 फुट ऊंची हनुमान की मूर्ति साधारण नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा भी इस मूर्ति से वाकिफ हैं। हालांकि वह भारत दौरे के दौरान यहां आए नहीं थे, लेकिन ओबामा के पहले चुनाव के दौरान उनके प्रतिनिधि यहां आए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां ओबामा की जीत के लिए यज्ञ किया गया था। वर्ष 2009 में ओबामा जब अमेरिकी राष्ट्रपति का अपना पहला चुनाव लड़े थे, तो उनकी हनुमान के प्रति आस्था उजागर हुई थी।

उनके पास हनुमान की मूर्ति होने का खुलासा हुआ था। इसके चलते झंडेवालान स्थित हनुमान मंदिर में उनकी जीत की दुआ के लिए यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया। यहां ओबामा की जीत के लिए किए गए यज्ञ में उनके प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनको ओबामा के लिए हनुमान की इस विशाल मूर्ति जैसी छोटी मूर्ति दी गई थी। इस कारण ओबामा इस मूर्ति के बारे में पूरी तरह वाकिफ हैं। दूसरी ओर हनुमान की यह मूर्ति हाईटेक है।
Trending Videos
विज्ञापन

वजन 600 टन से ज्यादा

इस तरह की मूर्ति शायद ही देश में हो। मूर्ति के हाथ स्वचालित हैं। दोनों मुठ्ठी मशीनों के माध्यम से बंद होती हैं और खुलती हैं। मूर्ति के सीने में भगवान राम एवं सीता की सोने की मूर्ति स्थापित है।

इनके दर्शन हनुमान की मूर्ति के हाथों की मुठ्ठी बंद होने के बाद होते हैं और मुठ्ठी खुलने पर दोनों मूर्ति छुप जाती हैं। मंदिर के पुजारी गणेश दत्त पांडेय का कहना है कि करीब 13 साल में बनकर तैयार हुई हनुमान की इस 108 फुट ऊंची मूर्ति को एयरलिफ्ट होने से बचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

वह कोर्ट के आदेश के खिलाफ कोर्ट का ही दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि अभी उनके पास न तो कोर्ट से नोटिस आया है और न ही किसी विभाग ने उनके पास दस्तक दी है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने इलाके में यातायात जाम होने के मद्देनजर हनुमान की इस मूर्ति को एयरलिफ्ट करने का सुझाव दिया है।

मंदिर प्रबंधन कमेटी का कहना है कि इस मूर्ति का वजन 600 टन से ज्यादा है। इसे एयरलिफ्ट किया ही नहीं जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मूर्ति को तोड़ा जाएगा। कमेटी का कहना है कि किसी भी हालत में मूर्ति को हाथ भी नहीं लगाने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें