फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुष्पांजलि स्कूल में 103 आरएएफ बटालियन ने चलाया स्वच्छता अभियान, मंत्री कपिल मिश्रा हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली के 300 स्थानों पर चल रहा स्वच्छता महाअभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तुकमीरपुर स्थित पुष्पांजलि स्कूल में 103 आरएएफ बटालियन द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चला। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्य रूप से शिरकत की। अभियान में सादतपुर की निगम पार्षद नीता बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ढेड़ा, 103 आरएएफ बटालियन के कमांडेंट चंदन बॉबी सिंह, सुरक्षा बल के जवान, स्थानीय नागरिक और स्कूली बच्चे बड़े पैमाने पर शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि 103 आरएएफ बटालियन हर वर्ष अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर जनता और विद्यार्थियों के साथ सामाजिक दायित्व निभाती है। उन्होंने सुरक्षा बल के इस प्रयास के लिए पूरी टीम का आभार जताया। मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी दिल्ली में करीब 300 स्थानों पर स्वच्छता का महाअभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें